Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हल्लौर में 56वां जैनब डे कार्यक्रम आयोजित:बच्चों ने नौहे और तकरीर पढ़े,...

हल्लौर में 56वां जैनब डे कार्यक्रम आयोजित:बच्चों ने नौहे और तकरीर पढ़े, मरसिया मजलिस भी हुई


बयारा डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल में 11 मोहर्रम शनिवार शाम 5 बजे के बाद जैनब डे का 56वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलाम पाक की तिलावत की गई, बच्चों ने नौहे पढ़े और तकरीरें प्रस्तुत कीं। मौलाना और जाकिर ने कर्बला की दास्तान और हजरत इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब के जीवन तथा उनके किरदार पर विस्तार से प्रकाश डाला। महमूद अब्बास रिजवी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज अरमान हैदर आरजू द्वारा की गई कलाम पाक की तिलावत से हुआ। इसके बाद बच्चों की नौहाख्वानी और तकरीर का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें कुल 36 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। नौहाख्वानी में खुशनसीब जेहरा (पुत्री वजीर हैदर) प्रथम और फातिमा रिजवी (पुत्री अब्बास अली) द्वितीय स्थान पर रहीं। तकरीर प्रतियोगिता में मोहम्मद अब्बास (पुत्र कसीम अब्बास) ने प्रथम और कनीज जेहरा (पुत्री जानशीन अहमद) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा विजेताओं को नकद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मौलाना महफूज, मौलाना मुबारक अली, सुजैन, अजीम हैदर, काजिम मेहंदी, जमाल हैदर, हबीबुल हसन, सुजैन हैदर, फैज और हैदर हल्लौरी सहित अन्य वक्ताओं ने तकरीरें पेश कीं। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनकी बहन जनाबे जैनब द्वारा उनके पैगाम को दुनिया तक पहुंचाने और परिजनों की जिम्मेदारियों को निभाने पर विस्तार से चर्चा की। तकरीरों के बाद शायरों के कलाम का दौर शुरू हुआ। इसमें शमशाद हल्लौरी, नफीस हल्लौरी, अफसर हल्लौरी, अजीम सज्जादी, हानी, फलक, खुलूस, जांबाज, आले रजा, अम्मार, मुमताज, रजा हल्लौरी, जिगर, लकी, अर्श, काजिम कर्बलाई, मीसम, अजादार हुसैन, इक़्तेदार मेहंदी, कासिफ और रैना जैसे शायरों ने अपने-अपने अंदाज में कलाम पेश किए। कार्यक्रम के अंत में मरसिया मजलिस का आयोजन किया गया। मरसियाख्वानी हैदरे कर्रार ने की, और मजलिस को अजीम हैदर ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुबारक अली ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी हैदर हल्लौरी ने संभाली। इस दौरान काजिम करबलाई, अकबर मेहंदी, हाशिम रिज़वी, सैफ हैदर और आबिद हैदर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments