Homeदेश (National)शोएब अख्तर के आतंकियों से हैं रिश्ते? लश्कर से भाई के जनाजे...

शोएब अख्तर के आतंकियों से हैं रिश्ते? लश्कर से भाई के जनाजे में दिखी नजदीकियां

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के जनाजे में लश्कर के कई कुख्ताय आतंकी नजर आए हैं। 24 जून को शाहिद अख्तर की मौत हुई थी। उन्हें इस्लामाबाद के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया जहां लश्कर से कई बड़े चेहरे पहुंचे थे।

शाहिद अख्तर की अंतिम यात्रा में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी समेत कई आतंकी खुलकर शामिल हुए। वायरल वीडियो में यह सब साफ झलक रहा है। लश्कर-ए-तैयबा भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है। लश्कर-ए-तैयबा, 26/11 मुंबई हमला और पहलगाम में पर्यटकों की मौत की जिम्मेदारी इसी आतंकी संगठन ने ली थी।

यह भी पढ़ें: ‘जाहिल, बेकार…,’ पाकिस्तानी टीम हारी तो मोहसिन नकवी को शोएब अख्तर ने लताड़ा

पाकिस्तान में आजाद घूमते हैं लश्कर के आतंकी

अंतिम यात्रा में लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी के अलावा, लश्कर की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) के अध्यक्ष इनाम उर रहमान भी मौजूद था। PMML को हाफिज सईद ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए बनाया था।

कौन है सैफुल्लाह कसूरी?

सैफुल्लाह कसूरी भारत के खिलाफ जमकर बोलता है। पहलगाम हमले के बाद उसने कई वीडियो में भारत को धमकी दी। उसने कहा था कि लश्कर समुद्री रास्ते से फिर 26/11 जैसा हमला कर सकता है। उसने भारत पर ही आतंकवाद चलाने का आरोप भी लगाया।

सैफुल्लाह ने कहा था कि अगर भारत ने दबाव बढ़ाया तो अपने तरीके से पाकिस्तान जवाब देगा। सैफुल्लाह कसूरी को पाकिस्तानी सेना अपने कार्यक्रमों में बुलाती है और सैनिकों की अंतिम यात्रा में नमाज पढ़वाती है। पाकिस्तान सरकार इस आतंकी पर मेहरबान रहती है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: चीन से लश्कर तक पहुंचा GoPro कैमरा, NIA की चार्जशीट में खुलासा

भारत में भी है शोएब अख्तर का फैन बेस

शोएब अख्तर साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान में कमेंट्री करते हैं। वह IPL में भी कमेंट्री कर चुके हैं। भारत ने पिछले साल पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लश्कर के ठिकानों को तबाह किया था।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments