Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लॉ कॉलेज में अंबेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रम:निचलौल में छात्रों ने दी प्रभावशाली...

लॉ कॉलेज में अंबेडकर जयंती सप्ताह कार्यक्रम:निचलौल में छात्रों ने दी प्रभावशाली प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिला सम्मान


निचलौल के डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह के तहत गुरुवार को मनु लॉ कॉलेज के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज विपिन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर निचलौल ब्लॉक प्रमुख एवं जिला समन्वयक समाज कल्याण मनोज कुमार सिंह शामिल हुए। एडीओ निचलौल और प्रधानाचार्य अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय फरेंदा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और माँ सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। यह कार्य मुख्य अतिथि विपिन यादव और महाविद्यालय के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित भाषण और कविताएं प्रस्तुत कीं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विपिन यादव ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके शैक्षणिक सफर और सामाजिक विषमताओं के खिलाफ उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह ने संविधान में प्रदत्त समानता और धर्मनिरपेक्षता के अधिकारों पर चर्चा की और युवाओं से बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शोध-पत्र/आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निहारिका निषाद ने प्रथम, रागिनी मणि त्रिपाठी ने द्वितीय और निवेदिता निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए। ब्लॉक प्रमुख ने बाबा साहब के सामाजिक उत्थान में योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि एडीओ राकेश कुमार ने उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय ने अतिथियों का स्वागत किया और निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments