श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। मुन्नी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े डंपर को टक्कर मार दी। इस घटना में कंटेनर चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, कंटेनर बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रहा था। रात लगभग 3 बजे जब वाहन मुन्नी ढाबा के पास पहुंचा, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने खड़े डंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़े डंपर को टक्कर मारी:इकौना में बड़ा हादसा टला, चालक-परिचालक सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












