HomeHealth & Fitnessहमीरपुर में बुजुर्ग को धारदार हथियार से काट डाला

हमीरपुर में बुजुर्ग को धारदार हथियार से काट डाला

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बुधवार की देर शाम एक 61 साल के बुजुर्ग को धारदार हथियार से काट डाला गया। सरेआम हत्या की वारदात से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर घटना मे शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक सिंचाई विभाग में ठेकेदार था।

एएसपी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि जरिया थाना के गोहाण्ड से बागीपुरा मार्ग पर देशराज (64) को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस उसे नजदीक के अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टर ने देशराज को मृत घोषित कर दिया है। बताया कि मृतक के पुत्र कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है! हत्या की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments