महराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच अगस्त को उसने अपनी बेटी को स्कूल न जाने के लिए कहा था। इस बात से नाराज होकर किशोरी घर से निकल गई। परिजनों के अनुसार, वह एक ई-रिक्शा से महराजगंज की ओर जाती देखी गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने सिन्दुरिया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है और किशोरी का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में किशोरी घर से लापता, अपहरण का केस दर्ज:स्कूल न जाने पर नाराज होकर निकली, पुलिस तलाश में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









