अक्षरा पांडेय ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह बांसी के लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित सेल्फ स्टडी और सही टाइम मैनेजमेंट को दिया। अक्षरा पांडेय ने बताया कि स्कूल के बाद खुद से की गई पढ़ाई महत्वपूर्ण होती है। वह प्रतिदिन स्कूल से लौटने के बाद टाइम टेबल बनाकर 3 से 4 घंटे तक प्रतिदिन अध्ययन करती थीं। अक्षरा के पिता अजय कुमार पांडेय खेसरहा ब्लॉक के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटियरिया में सहायक अध्यापक हैं। उनकी मां वंदना पांडेय गृहिणी हैं। अक्षरा मूलरूप से बांसी तहसील क्षेत्र के हरैया गांव की निवासी हैं। वह दो बहन हैं अक्षरा का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। वह आईआईटी की तैयारी में जुट गई हैं। फिलहाल वह जेईई मेन्स की तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से कर रही हैं और इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ ऑफलाइन कोचिंग के लिए बाहर जाने की योजना बना रही हैं।
अक्षरा पांडेय ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल जिला टॉप किया:सिद्धार्थनगर में सेल्फ स्टडी को बताया सफलता की कुंजी, पिता हैं अध्यापक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












