Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के बंजरहा बुजुर्ग में राम कथा शुरू:माता काली स्थान पर पांच...

सिद्धार्थनगर के बंजरहा बुजुर्ग में राम कथा शुरू:माता काली स्थान पर पांच दिवसीय आयोजन, उमड़ी भीड़


सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र स्थित बंजरहा बुजुर्ग ग्राम पंचायत में शुक्रवार को माता काली स्थान पर पांच दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हुआ। हनुमान बाग, अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने कथा का वाचन शुरू किया। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा। कथा का समापन 21 अप्रैल 2026 को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। पंडित राकेश शास्त्री ने प्रथम दिन शाम लगभग 8:00 बजे मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर सैकड़ों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। राम कथा सुनने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत नजर आया। कथा आयोजन के प्रमुख सहयोगी और ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी फारूक अहमद उर्फ बबलू ने बताया कि यह आयोजन पूरी श्रद्धा और नियमितता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक त्रिपाठी, योगेंद्र त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, गणेश शर्मा, इंद्रजीत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में महिलाओं और बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments