HomeHealth & Fitnessकानपुर में हाईस्कूल छात्रा ने लगाई फांसी, 92% अंक आने से थी...

कानपुर में हाईस्कूल छात्रा ने लगाई फांसी, 92% अंक आने से थी परेशान

कानपुर। कानपुर के पनकी क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं थी और इसी वजह से मानसिक तनाव में चल रही थी।
मृतका वैशाली सिंह (16) केंद्रीय विद्यालय अर्मापुर की छात्रा थी। उसने सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी और उसे 92 प्रतिशत अंक मिले थे। वह 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाना चाहती थी, लेकिन अपेक्षा के अनुसार परिणाम न आने से वह मायूस हो गई थी।
परिवार के अनुसार, छात्रा के पिता का दो साल पहले निधन हो चुका है। उसकी मां एक निजी मॉल में काम करती हैं। घटना वाले दिन मां ड्यूटी पर गई थीं। काफी देर तक फोन न उठाने पर बेटे को कमरे में भेजा गया, जहां उसने छात्रा को फंदे पर लटका देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी कब्जे में लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि पढ़ाई को लेकर छात्रा पर दबाव था, जिसके चलते वह तनाव में थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments