Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाया:पिता की तहरीर पर युवक...

बहराइच में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाया:पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज


बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को पास के गांव का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह घटना 29 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे हुई। पिता का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया और फिर उसे भगा ले गया। घटना के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी को बरामद करने की मांग की है। इंस्पेक्टर अवधेश यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संबंधित पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments