Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में ब्लॉक ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत:इटवा के रगड़गंज के...

सिद्धार्थनगर में ब्लॉक ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत:इटवा के रगड़गंज के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ब्लॉक कार्यालय से लौटते समय हादसा


इटवा थाना क्षेत्र के खुनियाँव स्थित अकोल्हिया गाँव निवासी संदीप गुप्ता पुत्र रामकुमार बरसाती की शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। संदीप इटवा ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर डाटा एंट्री के पद पर कार्यरत थे यह हादसा रात करीब 11 बजे रगड़गंज के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल संदीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी इटवा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, संदीप गुप्ता शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे इटवा ब्लॉक कार्यालय से निकले थे। वे कठेला गए थे, जहाँ उन्होंने अपने ट्रक से संबंधित कुछ कार्य, जैसे गाड़ियों का वजन कराना और ड्राइवरों से हिसाब-किताब निपटाया। इसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी रगड़गंज के पास यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर तथा अस्पताल पहुँच गए। परिवार में मातम छा गया है। मृतक संदीप के परिवार में उनकी पत्नी शिल्पा, छह वर्षीय बेटा विराज, चार वर्षीय बेटी भाग्यश्री और 11 माह का बेटा सतीश हैं। संदीप की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments