Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरगदवा में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ शुरू:151 कन्याओं के साथ भव्य...

बरगदवा में श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ शुरू:151 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई


नौतनवा के बरगदवा कस्बा में शनिवार से श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया। इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 पितधारी कन्याओं सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया। यह कलश यात्रा कस्बा के काली मंदिर परिसर से शुरू हुई और नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग से होते हुए सोनिया नाला तक पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया। कलश यात्रा के दौरान लोगों ने पितधारी कन्याओं पर पुष्प वर्षा की। यात्रा में दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ लगभग चार सौ महिला-पुरुष शामिल थे। तेज धूप को देखते हुए व्यापारियों ने कन्याओं और ग्रामीणों के लिए प्याऊ की व्यवस्था भी की थी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष शैलेश कन्नौज्जिया ने बताया कि वाराणसी से आए कथावाचक अभयानंद पांडेय और उनकी छह सदस्यीय टीम दिन में ग्रामीणों को प्रवचन सुनाएगी। रात्रि में मंच के माध्यम से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यह नौ दिवसीय महायज्ञ 26 अप्रैल को समाप्त होगा, जिसके बाद 27 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र गिरी, विपिन रौनियार, विध्याचल गौंड, प्रवेश साहनी, आकाश वर्मा, रवि गिरी, राकेश गुप्ता, राजू कसौधन, अनूप वर्मा, अशोक तिवारी, सुभाष रौनियार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments