Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत:गेहूं की मड़ाई प्रभावित, किसान परेशान; पंपों...

श्रावस्ती में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत:गेहूं की मड़ाई प्रभावित, किसान परेशान; पंपों पर लंबी कतारें


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में डीज़ल और पेट्रोल की किल्लत से आम जनता और किसानों को भारी परेशानी हो रही है। इस कमी का सीधा असर गेहूं की मड़ाई के काम पर पड़ रहा है, जो इन दिनों जोरों पर है। किसानों राम सुहावन, अरविंद, छोटू और अहमद ने बताया कि डीज़ल न मिलने से मड़ाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही लोग कड़ी धूप में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक विनोद गुप्ता ने दावा किया कि ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है। उनके मुताबिक, कुछ लोग अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में ईंधन जमा कर रहे हैं, जिससे बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा हो रही है। इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके कारण आम जनता और किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments