प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) एवं हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में 135 में से 135 (100 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद पुलिस की जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।
मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जनपद स्तर पर सभी निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने पूर्ण अंक अर्जित किए। शिकायतों के निस्तारण में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के कारण डिफाल्टर संदर्भों की संख्या शून्य (0.00 प्रतिशत) रही, जिसके लिए जनपद को इस श्रेणी में पूर्ण अंक प्राप्त हुए।
जनपद के 25 थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 19 थानों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी का प्रदर्शन किया। इनमें संग्रामगढ़, सांगीपुर, महेशगंज, लीलापुर, लालगंज, उदयपुर, कुंडा, कोतवाली देहात, फतनपुर, बाघराय, पट्टी, अन्तू, नवाबगंज, मांधाता, रानीगंज, मानिकपुर, हथिगवां, महिला थाना एवं आसपुर देवसरा शामिल हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने आईजीआरएस सेल एवं जनपद के सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा निर्देशित किया कि भविष्य में भी प्रत्येक जनशिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












