Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में काली मंदिर से चोरी हुआ दानपात्र बरामद:नाबालिग आरोपी को पकड़ा,...

बस्ती में काली मंदिर से चोरी हुआ दानपात्र बरामद:नाबालिग आरोपी को पकड़ा, आरोपी ने कबूल किया जुर्म

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में हर्रैया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित काली जी मंदिर से दानपात्र चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। शनिवार शाम 7 बजे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया दानपात्र भी बरामद कर लिया। शिकायत मिलते ही दर्ज हुआ मुकदमा रानीपुर गांव निवासी अनुराग पाण्डेय ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के काली जी मंदिर से अज्ञात व्यक्ति दानपात्र चुरा ले गया है। शिकायत के आधार पर हर्रैया थाने में 1 अगस्त की रात 10:53 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान बाल अपचारी तक पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीपुर गांव के एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। निशानदेही पर बरामद हुआ दानपात्र पूछताछ में बाल अपचारी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए दानपात्र का स्थान बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी किया गया दानपात्र बरामद कर लिया। किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बाल अपचारी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में चोरी की घटना से ग्रामीणों में चिंता थी, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments