ग्राम बैदोरा मशरिक से बुद्धीपुरवा को जोड़ने वाले मार्ग पर बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग हर साल बारिश के मौसम में पानी से भर जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां अभी तक कोई बंबा (पुलिया/नाली) नहीं डाला गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जलभराव के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ और गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
बैदोरा मशरिक-बुद्धीपुरवा मार्ग पर जलभराव:बारिश के कारण आवागमन बाधित, ग्रामीणों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












