Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)त्रिवेणी धाम से 150 श्रद्धालु दरहटा रवाना:सोमवार को शिव मंदिर में करेंगे...

त्रिवेणी धाम से 150 श्रद्धालु दरहटा रवाना:सोमवार को शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक


सावन माह के पावन अवसर पर त्रिवेणी धाम (नेपाल) से पवित्र जल लेकर लगभग 150 श्रद्धालुओं का जत्था दरहटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था रविवार देर सुबह करीब 6 बजे विकासखंड मिठौरा के ग्राम सभा पिपरिया गुरु गोविंद राय के पास से गुजरा। श्रद्धालु सोमवार को भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु त्रिवेणी धाम से जल भरकर पैदल यात्रा पर निकले हैं। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालु कांवड़ में पवित्र जल लेकर उत्साह और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्था के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी धाम से जल लेकर दरहटा शिव मंदिर पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस यात्रा में रामदास, सरवन वर्मा, संजय कुमार, राजदेव, हरिशंकर, महंगी, दीनानाथ और सतेंद्र सहित 150 से अधिक लोग शामिल हैं। इन श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हर वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ यह कांवड़ यात्रा करते हैं तथा भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular