श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। जमुनहा मोड़ के पास ओवरटेक करते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के रायडीह गांव का निवासी एक युवक किसी काम से इकौना बाजार आया था। काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से घर वापस जा रहा था। जमुनहा मोड़ के पास पहुंचते ही उसने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और इकौना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।
ओवरटेक के दौरान बाइक फिसली:श्रावस्ती में एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES












