Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)केन्द्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल का अभ्यास:श्रावस्ती मे अग्निशमन विभाग ने आग...

केन्द्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल का अभ्यास:श्रावस्ती मे अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव का लाइव अभ्यास कराया, छात्र छात्राएं हुई जागरूक


श्रावस्ती में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2026) के तहत शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में अग्निशमन विभाग ने एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने जैसी आपात स्थितियों में सुरक्षित और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रावस्ती संजय शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभ्यास संपन्न हुआ। अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन सौरभ मौर्य के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया। आग बुझाने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी मॉक ड्रिल के दौरान आग पर नियंत्रण, सुरक्षित निकासी के तरीके, अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और आपातकालीन प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। छात्रों और शिक्षकों को आग के विभिन्न प्रकार, आग लगने के प्रमुख कारण, उससे बचाव के उपाय तथा प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखना चाहिए। तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर जाना चाहिए और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. श्रीवास्तव, शिक्षक सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों में सुरक्षा के प्रति सजगता, आत्मविश्वास और आपदा प्रबंधन की समझ विकसित करते हैं, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments