नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी अंतर के कारण सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में डीजल की कीमत में लगभग 33 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी कीमत 148.125 रुपए (भारतीय मुद्रा में) तक पहुंच गई है। इस स्थिति के कारण नेपाली वाहन चालक बड़ी संख्या में भारत आकर ईंधन भरवा रहे हैं। भारत में पेट्रोल की कीमत 95.13 रुपए और डीजल की कीमत 88.88 रुपए प्रति लीटर है। दोनों देशों के बीच कीमतों के इस बड़े अंतर के कारण नेपाली वाहन चालक सीमावर्ती क्षेत्र सौनौली सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर टैंक फूल कराने के लिए आ रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर नए नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत सभी वाहनों को अधिकतम 200 रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इसके बावजूद, पंपों पर भीड़ कम नहीं हो रही है और लंबी कतारें लग रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली वाहन चालक टैंक फूल कराने के लिए आते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ईंधन मिलने के कारण उन्हें बार-बार लाइन में लगना पड़ता है, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है। इस अव्यवस्था के कारण भारतीय उपभोक्ताओं को भी समय पर ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। नौतनवा के पेट्रोल पंप पर नेपाली वाहनों की भीड़ नेपाल में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में ईंधन की जमाखोरी की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कठोर कदम उठाए है। उपजिलाधिकारी नौतनवा, नवीन प्रसाद ने आदेश जारी कर नेपाल से आने वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन देने के निर्देश दिए है। नए आदेश के अनुसार, नेपाल से आने वाले छोटे चार पहिया वाहनों को अधिकतम 10 लीटर डेजल या पेट्रोल, बड़ेचार पहिया वाहनों (जैसे ट्रक) को अधिकतम 20 लीटर डीजल और दो पहिया वाहनों को अधिकतम तीन स्थानीय निवासी और नेपाली वाहन चालक के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भारतीय और नेपाली वाहनों के लिए अलग-अलग लाइन या व्यवस्था बनाई जाए। सीमा निर्धारित, आदेश जारी लीटर पेट्रोल ही दिया जाएगा। नेपाल में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण कई वाहन चालक नौतनवा तहसील के पेट्रोल पंपों से जरूरत से अधिक ईंधन भरकर जमाखोरी करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़रहा था और कृत्रिम संकट उत्पन्न हो रहा था। एसडीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही, पूर्ति विभाग, क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारियों को निगरानी और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। स्थिति न उत्पन्न हो। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही पेट्रोल पंप संचालकों के साथ कैक कर व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीमावर्ती इलाकों में ईंधन इमरजेंसी:33 रुपए महंगा हुआ डीजल, नौतनवाॅ में तेल लेने दौड़े नेपाली वाहन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












