सिसवा ब्लॉक परिसर में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने एडीओ आईएसबी सुजीत गोंड को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर किया गया। मनरेगा कर्मचारी संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रांतीय आह्वान के तहत 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक विकास खंड के सभी ग्राम रोजगार सेवक व मनरेगा अधिकारी/कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर भी आंदोलन में शामिल हैं। मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बकाया मानदेय का भुगतान, ईपीएफ सुविधा लागू करना और समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करना शामिल है। उनका कहना है कि 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित एचआर पॉलिसी को अब तक लागू नहीं किया गया, जिससे वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व से दिशा-निर्देश मिलने तक कर्मचारियों पर काम करने का दबाव न बनाने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, शीला सिंह, संगीता चौधरी, पल्लवी, किरण देवी, राजेश कुशवाहा, प्रेमसुधा, साधना, समिता, दीपदेश कुमार, आशुतोष दुबे, शकुंतला त्रिपाठी, रीता देवी, किरण जायसवाल, सोनू प्रसाद, प्रियंका देवी, सुमन देवी, शैलेन्द्र कुमार, पूनम चौहान, रेहाना खातून और शशि सिंह समेत कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में कलमबंद हड़ताल पर ग्राम रोजगार सेवक:बकाया मानदेय व ईपीएफ की मांग, एडीओ आईएसबी को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












