HomeHealth & Fitnessखेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम, पानी में डूबने से मौत, परिवार में...

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम, पानी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गैपुरा चौकी अंतर्गत कामापुर कला गांव के राजापुर मजरे में शनिवार सुबह हादसे में ढाई साल के मासूम खेलते-खेलते गड्ढे में जा गिरा। पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी राममूरत पाल मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी मनीषा देवी बच्चे रवि पाल के साथ घर पर रहती हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे मनीषा घर के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम घर के बाहर बने गहरे गड्ढे में गिर गया।

करीब दस मिनट तक बच्चा नजर नहीं आने पर मां परेशान हो गई और खोजबीन शुरू की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। तभी किसी की नजर गड्ढे में पानी में डूबे बच्चे पर पड़ी।

आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर पास के क्लीनिक में ले जाया गया, जहां निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी गैपुरा सुरेश दुबे ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments