Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बनकर तैयार आंगनबाड़ी केंद्र एक साल से बंद:झुडिया बुजुर्ग के बच्चों-महिलाओं को...

बनकर तैयार आंगनबाड़ी केंद्र एक साल से बंद:झुडिया बुजुर्ग के बच्चों-महिलाओं को नहीं मिल पा रहा लाभ, कार्यदायी संस्था ने विभाग को नहीं किया हैंडओवर


खेसरहा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया अंतर्गत राजस्व गांव झुडिया बुजुर्ग में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र करीब एक वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसे संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके चलते केंद्र का लाभ स्थानीय बच्चों और महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत कराया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हालांकि भवन तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू न होने से यह केंद्र उपयोग से बाहर पड़ा है। वहीं, प्रधान पति अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र में अभी कुछ कार्य शेष हैं, जिसके चलते हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष कार्य जल्द पूरा कर केंद्र विभाग को सौंप दिया जाएगा। ग्रामीणों की नाराजगी
गांव निवासी रामपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने के बाद भी बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सरिता देवी ने बताया कि यह केंद्र महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अभी तक बंद पड़ा है। वहीं, राजेश ने कहा कि सरकार द्वारा खर्च किए गए धन का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है, जबकि सुनीता का कहना है कि केंद्र चालू होने से बच्चों को पोषण और पढ़ाई दोनों की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments