फिरोजाबाद,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी सेवा केंद्रों की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी की पूज्य माताजी श्रीमती कुसमा देवी अग्रवाल को फ़िरोज़ाबाद क्लब में हजारों भाई बहनों नें श्रद्धांजलि अर्पित की
श्रीमती कुसुमा देवी अग्रवाल बहुत सरल स्वाभावी, ममतामई थी,उनको परमात्मा के प्रति अटूट श्रद्धा थी। 1960 के दशक में वह ब्रह्माकुमारीज़ के साथ जुड़ी, जिन्होंने 65 वर्ष से अधिक समय ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सेवाओं में दिया। आपने अपनी तीन बेटियों को भी उनकी स्व इच्छा से संस्था में 1984 में समर्पित किया। जिसमे से 2 बेटी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी , ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी फिरोज़ाबाद में समाज के उत्थान के लिये कार्यरत है। ब्रह्माकुमारी लता दीदी
असम जोरहट में अपनी सेवाएं दे रहीं है।
ऐसी पुनीत आत्मा के श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, देवी चरण अग्रवाल, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, पी0के0 जिंदल नें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इसके आलावा
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अजीत अग्रवाल, शंकर गुप्ता, कृष्णा कांत गुप्ता , मनोज शर्मा, शैलेन्द्र जैन शौली, सतीश जैन,ओमप्रकाश शर्मा, रवि शर्मा ,अनूप अग्रवाल, अनिल शर्मा, , रामशंकर राठौर, शैलेंद्र शैली तथा सेंटर की समर्पित बहनें शामिल रही।












