Homeक्राइम (Crime)मंदिर प्रबंधक एवं पुजारी संगम शाक्य का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के...

मंदिर प्रबंधक एवं पुजारी संगम शाक्य का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

कायमगंज, फर्रुखाबाद। श्री कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट, कोतवाली कायमगंज के प्रबंधक एवं मंदिर पुजारी संगम शाक्य का जन्मदिन शनिवार को श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी के पूजन-अर्चन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने संगम शाक्य को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटा गया और सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

समारोह में क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला एवं क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया। अतिथियों ने संगम शाक्य के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read : गोरखपुर में सीयूईटी (CUET UG) परीक्षा में हुई देरी, छात्रों ने किया हंगामा, उठाए सवाल

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, डॉ. विशाल, दीपक शाक्य, गणेश, गुरुदेव, जयवीर, मोहित दुबे, मनोज कौशल, राज, प्रशांत, अर्पित सहित अनेक श्रद्धालु समारोह में मौजूद रहे। सभी ने संगम शाक्य को स्मृति-चिह्न एवं शुभकामना स्वरूप उपहार भेंट किए।

अपने जन्मदिन पर मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत संगम शाक्य ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रेम और सहयोग उन्हें समाज एवं धर्म सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। समारोह का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक मिठाई वितरण के साथ हुआ।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments