Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घघौवा चौकी इंचार्ज पर आरोप:थानाध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना

घघौवा चौकी इंचार्ज पर आरोप:थानाध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत स्थित घघौवा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज त्यागी पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने और अपने वरिष्ठ अधिकारी, परसरामपुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, चौकी इंचार्ज त्यागी पर अवैध मिट्टी खनन और बालू खनन कराने का मुख्य पेशा बनाने का आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि वह अवैध कार्यों के बदले पैसे लेकर अपराधियों को संरक्षण देते हैं। इन आरोपों के कारण परसरामपुर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय की छवि धूमिल होने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष राय ने अपने क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर काफी हद तक लगाम लगाई थी, जिससे शांति का माहौल बना था। आरोप है कि पंकज त्यागी जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेशों की भी खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, त्यागी थानाध्यक्ष राय को अंधेरे में रखकर अपने ‘मिशन’ को अंजाम देते हैं। चौकी इंचार्ज पर यह भी आरोप है कि वह थानाध्यक्ष की तेज तर्रार कार्यशैली को ‘हजम’ नहीं कर पा रहे हैं। इन गंभीर आरोपों की विस्तृत जांच आवश्यक है। इस संबंध में घघौवा चौकी प्रभारी पंकज त्यागी ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है और सभी आरोप गलत हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments