मिठौरा विकासखंड के हरिहरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। चार मरीजों की विशेष स्वास्थ्य जांच भी की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकीय टीम ने बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की और आवश्यक उपचार तथा परामर्श दिया। शिविर के दौरान लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। फार्मासिस्ट डॉ. एस.एन. राम ने बताया कि मौसम बदलने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त पानी पीने और चिकित्सक की सलाह पर ही दवाएं लेने की सलाह दी। डॉ. राम ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिविर में चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, एलटी अरुण पटेल, एएनएम सुमित्रा सहानी, एचवी विद्या देवी, वार्ड बॉय जनार्दन प्रसाद और अजीत कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों ने पंजीकरण, जांच और दवा वितरण की व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा के हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर:15 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












