HomeGadgetsझड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान, ऐसे करें मोरिंगा का इस्तेमाल,...

झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान, ऐसे करें मोरिंगा का इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। साथ ही हम केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो बालों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा देते हैं। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो मोरिंगा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोरिंगा को हिंदी में सहजन कहा जाता है। यह सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

मोरिंगा में विटामिन ए और ई की भरपूर मात्रा होती है जो स्कैल्प को मजूबत करने में मदद करता है। इसके अलावा जिंक और एमिनो एसिड पाया जाता है। आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो मोरिंगा के तेल या मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गीजर की अनदेखी से बढ़ सकती हैं स्किन परेशानियां

झड़ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद है मोरिंगा?

बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो आप मोरिंगा के तेल, पाउडर और मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप मोरिंगा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

मोरिंगा ऑयल

मोरिंगा का ऑयल लगाकर आपको 10 मिनट तक मसाज करना है और फिर एक लिए 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू और क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे बालों में चमक आएगी। साथ ही रूखेपन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

मोरिंगा पाउडर

बालों के लिए हेल्दी बनाने के लिए मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करें। इसमें फाइटोकेमिकल्स, विटामिन सी, ए और ई, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मोरिंगा का पाउडर बालों की क्वालिटी को सुधारता है।

यह भी पढ़ें: हर बार एसिडिटी में गोली? न्यूट्रीशन पर पड़ सकता असर

मोरिंगा हेयर मास्क

अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो मोरिंगा का हेयर मास्क लगाए। हेयर मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। मोरिंगा हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 4 चम्मच मोरिंगा पाउडर में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है। इस हेयर मास्क को बालों में 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें। इसके माइल्ड शैंपू से धो लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments