Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में तमंचा व कारतूस बरामद

हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार:बहराइच में तमंचा व कारतूस बरामद


बहराइच के मोतीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक ठोकर लगा हुआ कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र स्थित कैरातीपुरवा निवासी अखिलेश कुमार ने तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन संबंधी पुरानी रंजिश के चलते उनके पिता राम प्रकाश पर बक्तावर गौढ़ी (सोमईगौढ़ी), थाना मोतीपुर निवासी मनीराम, कपिल उर्फ पप्पी और मिहींलाल ने देशी तमंचे से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में मोतीपुर थाने में मुकदमा संख्या 278/2026 धारा 109/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 7:15 बजे हसुलिया पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक ठोकर लगा हुआ कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीराम (45), कपिल उर्फ पप्पी (24) और मिहींलाल (50) निवासी बक्तावर गौढ़ी, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक बेचू प्रसाद गौड़, हेड कांस्टेबल राजेश गिरी, विजय यादव, रजनीश कुमार तथा कांस्टेबल विकास गौड़ शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments