Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला:पोस्टमॉर्टम के बाद...

इटवा में सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला:पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा शव, अंतिम संस्कार में पहुंचे सैकड़ो लोग


इटवा थाना क्षेत्र के अकोल्हिया गांव निवासी संदीप गुप्ता का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। संदीप की शुक्रवार रात रगड़गंज के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। वह इटवा ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव पैतृक आवास पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में डुमरियागंज स्थित नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के एक सदस्य ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम थीं। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संदीप गुप्ता अपने पीछे पत्नी शिल्पा, दो छोटे बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पूरी तरह टूट गया है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। अंतिम संस्कार के दौरान पंचायत सेक्रेटरी, प्रधान संघ के प्रतिनिधि, ब्लॉक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments