#बस्ती_न्यूज
रुधौली में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 64 मामले सामने आए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को क्रमवार सुना। उन्होंने शेष बचे मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए एक टीम गठित की गई है, जो मौके पर जाकर गुण-दोष के आधार पर मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, बीडीओ साऊघाट मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ रुधौली योगेंद्र राम त्रिपाठी और डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रुधौली में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या:7 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण, अन्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












