बहराइच के तहसील महसी स्थित रमपुरवा गांव में रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुरेश्वर सिंह ने भगवान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विधायक ने मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी और परिसर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश्वर सिंह ने भगवान परशुराम के जीवन का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम का मूल नाम ‘राम’ था। कठोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न करने के बाद उन्हें दिव्य ‘परसा’ प्राप्त हुआ, जिसके कारण वे ‘परशुराम’ कहलाए।विधायक ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को कुरीतियों और अधर्म से मुक्त करने का कार्य किया। वे न केवल महान योद्धा थे, बल्कि वेदों के भी ज्ञाता थे। उनके जीवन से हमें अनुशासन और माता-पिता की सेवा की सीख मिलती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज निर्माण में अपना योगदान दें।कार्यक्रम का सफल संचालन शशिकांत त्रिपाठी ने किया। इस आयोजन में अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू’, अधिवक्ता रामजी बाजपेई, जय प्रकाश अवस्थी, शिवगोपाल अवस्थी, राजवंत मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, विजय शंकर त्रिवेदी, संत राम पांडे, माया राम त्रिवेदी और श्याम शंकर मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष (महसी) संजय त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष विद्याधर बाजपेई, धर्मेंद्र शुक्ला सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु भी मौजूद थे।
बहराइच में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया:विधायक ने मंदिर जीर्णोद्धार रखी आधारशिला, आदर्शों पर चलने का आह्वान किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












