HomeHealth & Fitnessलायंस क्लब रेणुकूट ने मनाया 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से

लायंस क्लब रेणुकूट ने मनाया 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से

रेणुकूट। लायंस क्लब रेणुकूट द्वारा अपना 56वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अर्पण धर दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ गवर्नर इलेक्ट लायन उदय चांदनी, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 लायन श्याम बाबू वर्मा, साउथ के गौरव एवं पूर्व जिला गवर्नर लायन वीरेंद्र गोयल (क्लब के गार्जियन स्वरूप), पूर्व गवर्नर लायन निधि कुमार तथा पूर्व गवर्नर लायन जेएन श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर क्लब के सचिव एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल द्वारा वर्ष भर के कार्यों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एक आकर्षक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत की गई, जिसका विमोचन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा किया गया। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इलाहाबाद से पधारे अन्य पदाधिकारियों का क्लब के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह द्वारा भेजे गए इंटरनेशनल पिन एवं सर्टिफिकेट से क्लब के सचिव एमजेएफ लायन बृजेश जायसवाल को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन मुकुल श्रीवास्तव, लायन संजय अमिस्ट, लायन संजय सक्सेना तथा क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन रोबिन श्रीवास्तव को भी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट एवं पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब रेणुकूट को “आइकॉन लायन” के गौरवपूर्ण शब्दों से नवाजा गया तथा इंटरनेशनल स्तर पर यह सम्मान लायन मुकुल श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। साथ ही क्लब के उन वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10, 20 एवं 40 वर्षों की सेवा पूर्ण की है।

आगामी सत्र 2026-27 के लिए क्लब के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई, जिसमें एमजेएफ लायन गोपाल सिंह को प्रेसिडेंट, लायन रुपेश कुमार सिंह को सचिव एवं लायन नवीन जोशी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पिन एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में लायन संजय सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशु सक्सेना द्वारा किया गया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें “टोकन ऑफ लव” प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब के नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन ने एकता, सेवा भावना एवं संगठन की मजबूती का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 7.12.31 PM

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments