Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भूमि विवाद में बाइक सवारों पर हुआ हमला, दो घायल:श्रावस्ती में पेशी...

भूमि विवाद में बाइक सवारों पर हुआ हमला, दो घायल:श्रावस्ती में पेशी से घर लौटते समय किया जानलेवा हमला, 3 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार


श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो बाइक सवारों पर हमला किया गया। इस हमले में ग्राम भुतना निवासी भल्लू (35) और रानीपुर भेला निवासी टेढ़े (44) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीते बृहस्पतिवार को भिनगा से पेशी कर घर लौटते समय हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से भिनगा से लौट रहे थे। रानीपुर–चौबेपुरवा गांव के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और फिर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले भुतना ले जाया गया। वहां से परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर थी। गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास घायल भल्लू ने बताया कि आरोपियों से उनका पुराना भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। पीड़ितों ने वसीम, पंकज तिवारी, नफीस और दयाराम पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया था। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना था कि आरोपी गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में आवेदक रिजवान पुत्र सुल्तान निवासी भूतनाथ दाखिला हेमपुर, थाना सिरसिया ने प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को हुसैनपुर कुट्टी दास नहर पुल के पास से अभियुक्त नफीस पुत्र मैकू उर्फ जमाल खान निवासी चौबेपुरवा दाखिला रानीपुर, थाना सिरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular