Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रेड़वल में आंधी-बारिश से विशाल पेड़ गिरा:कई वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

रेड़वल में आंधी-बारिश से विशाल पेड़ गिरा:कई वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

#बस्ती_न्यूज

रेड़वल गांव में शनिवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान सड़क किनारे एक विशाल पेड़ गिर गया। इस घटना में वहां खड़े एक चारपहिया वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण मोहन सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से एक-दो वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments