सिद्धार्थनगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पंकज शुक्ला और पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिसवा बुजुर्ग और आसपास के गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से देवाइचपार सीमा तक पक्की सड़क निर्माण, क्षेत्र में दो हाई मास्ट लाइट लगाने तथा स्वीकृत राजस्व भूमि पर सरकारी नलकूप स्थापित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों, छात्राओं और किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनहित के प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन विधायक विनय वर्मा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए जनहित से जुड़े इन प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की। इंजीनियर प्रणेश शुक्ला और पंकज शुक्ला ने क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग को लेकर भी विधायक से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल न होने से लोगों को अंतिम संस्कार के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर विधायक विनय वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से समय पर प्रस्ताव न भेजे जाने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराते ही अंत्येष्टि स्थल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
विकास कार्यों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन:सिसवा बुजुर्ग के सड़क, हाई मास्ट लाइट और नलकूप स्थापना की उठाई मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












