बांसी में रविवार, 19 अप्रैल को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा दोपहर 11:30 बजे सियाराम विवाह वाटिका से शुरू हुई। यह पेट्रोल पंप तिराहे पर स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी पार्क, आजाद चौक, मंगल बाजार और टेकधर बाबा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए रोडवेज से होकर गुजरी। शोभायात्रा दोपहर 12:50 बजे वापस अपने शुरुआती बिंदु पर समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:09 बजे दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ हुई। विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। सपा नेत्री, भीष्म शंकर त्रिपाठी और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठजनों ने भी माल्यार्पण किया। इसके बाद, मंच पर उपस्थित विप्रों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। नारी शक्ति और समाज में कार्यरत कई अन्य लोगों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और शिक्षाओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ पाठक ने किया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा। आयोजक समिति के प्रमुख विनोद शुक्ला ने आयोजन की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में शिवांगी दूबे, राम किंकर त्रिपाठी, शिव कुमार त्रिपाठी, सोनू जायसवाल, हर गोविन्द साहू, अनुपमा सिंह दूबे, विभा शुक्ला, भोला नाथ पाठक, अतुल उपाध्याय, विजय दूबे, जितेंद्र मिश्रा, शनि जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, अजय कुमार श्रीवास्तव ‘अज्जू’, आरएस पांडेय, परमात्मा पांडेय, विकास मिश्रा, सूरज पाठक, पंकज पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बांसी में भगवान परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर विचार रखे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











