Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मिनी डीसीएम डिवाइडर से टकराई:छावनी थाना क्षेत्र में...

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मिनी डीसीएम डिवाइडर से टकराई:छावनी थाना क्षेत्र में जमौलिया माफ़ी गांव के पास रेलिंग टूटी, ड्राइवर सुरक्षित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक मिनी डीसीएम वाहन डिवाइडर से टकरा गया। यह हादसा मजौलिया माफ़ी गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने वाले कट पर हुआ। दुर्घटना में वाहन को भारी नुकसान हुआ और डिवाइडर की रेलिंग टूट गई, हालांकि किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यह घटना रविवार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब दो बजे हुई। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही मिनी डीसीएम (संख्या यूपी 78 एम एन 0715) जब जमौलिया माफ़ी गांव के सामने पहुंची, तो ड्राइवर को नींद आ गई। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन रेलिंग को तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे को देखकर स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना एनएचआई को दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी हाईवे अथॉरिटी का उड़न दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments