महराजगंज में घर से दोस्त के साथ गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए दोस्त को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर बनकटी सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर से मृतक की तोड़ी गई मोबाइल और चप्पल बरामद किया है। मृतक के पिता ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। केस दर्ज करके पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घर से बुलाकर ले गया था युवराज यह पूरा मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा खल्ली गांव का है। मृतक की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी अकबर अली के बेटे अमजद अली के रूप में हुई है। वह गांव में ही अंडा, मीट की दुकान चलाता था। अमजद को शनिवार को दिन में 11 बजे युवराज चौधरी घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। अमजद के परिजनों को रात 11 बजे सूचना मिली कि पिपरा खल्ली के अटकहवा नहर पर उसकी कुछ लोग बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो अमजद धरती पर अचेत अवस्था में पड़ा था। जबकि उसके साथ में गया युवराज चौधरी घायल अवस्था में मिला। दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे परिजन इसके बाद दोनों को बनकटी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अमजद अली को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घर से बुलाकर ले गए युवक की पीट-पीटकर हत्या:महराजगंज में दोस्त को भी पीटा, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












