सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह घटना सकारपार चौराहे पर शाम करीब 7 बजे हुई, जहां एक ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। उसके माथे पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत उठाया और पास के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। घायल युवक की पहचान सकारपार निवासी 35 वर्षीय राम उजागिर मिश्रा, पुत्र अदालत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सकारपार चौराहे पर अक्सर खराब यातायात व्यवस्था और प्रकाश की कमी के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
सिद्धार्थनगर में बाइक-ई-रिक्शा टक्कर, युवक घायल:सकारपार चौराहे पर हादसा, ई-रिक्शा चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












