Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरगदवां थाने में तीन पर केस दर्ज:जमीन विवाद में मारपीट और जान...

बरगदवां थाने में तीन पर केस दर्ज:जमीन विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला


महराजगंज जिले के बरगदवां थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे जमीन के विवाद को लेकर गुड्डू यादव और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इस दौरान अमेरिका यादव, अशोक यादव और इंद्रजीत यादव ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित पर हमला कर दिया और मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने बरगदवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने जानकारी दी कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments