Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेलौरा-मरवटिया मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढे, मरम्मत...

तेलौरा-मरवटिया मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढे, मरम्मत की मांग


सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र में तेलौरा से मरवटिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की वर्षों से समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। तेलौरा निवासी सुमित शुक्ला ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चलाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। अमरनाथ दुबे (लहरी) ने कहा कि संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर कई बार आकर्षित कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हरैया के राशिद अली ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसडीला के राजेंद्र चतुर्वेदी ने मांग की कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से अपील की है कि तेलौरा-मरवटिया मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments