महराजगंज के विकास खंड सभागार सिसवा में गुरुवार को ‘प्रोजेक्ट पहचान’ के तहत एक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत और बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य एक से छह वर्ष तक के बच्चों में 28 प्रकार के जन्मजात और अन्य गंभीर रोगों की समय पर पहचान, उपचार के लिए रेफरल तथा कुपोषण की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट पहचान’ का मुख्य लक्ष्य बच्चों में गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाकर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना और स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के अधीक्षक एवं सह-नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. आशुतोष और डॉ. अतुल ने प्रतिभागियों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार की प्रक्रिया समझाई। इनमें न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, क्लब फुट, जन्मजात हृदय रोग, मोतियाबिंद, बहरापन, गंभीर एनीमिया और गंभीर कुपोषण जैसी प्रमुख बीमारियाँ शामिल थीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीओ पंचायत बलराम मौर्य, सचिव विनय शर्मा, जयहिंद गौतम, राहुल प्रताप सिंह, एडीओ आइएसबी सुजीत गोंड, एपीओ सौरभ चौधरी, डॉ. आशुतोष पटेल, प्रदीप चौरसिया, प्रिया उपाध्याय, प्राची जायसवाल, प्रियंका पांडेय, जैनुल, मधुसूदन, अंजू, प्रभाकर पांडेय, मीनाक्षी और आएशा बेग़म उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी, अवर अभियंता, सीएचओ, एएनएम, आईसीडीएस सुपरवाइजर, बीसीपीएम तथा बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ प्रशिक्षण आयोजित:स्वास्थ्य, शिक्षा व पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












