Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:मल्हीपुर पुलिस और SSB...

श्रावस्ती में 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:मल्हीपुर पुलिस और SSB ने नेपाल सीमा पर की कार्रवाई


मल्हीपुर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने श्रावस्ती जिले में दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 102.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जमुनहा विकासखंड के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो स्मैक तस्कर नेपाल जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर मल्हीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बेलरी के पास नेपाल जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाजिद अली (36 वर्ष), पुत्र साबित अली, और आबिद अली (51 वर्ष), पुत्र हैदर अली, निवासी सागर गांव, थाना मल्हीपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से अवैध स्मैक के साथ एक हीरो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular