#बस्ती_न्यूज
बस्ती में अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने ऐलान किया पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ेगी। गुरुवार दोपहर 2 बजे समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का अभिन्न सहयोगी है और गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति कंपनी बाग के समीप एक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जंतर-मंतर घटना पर जताई आपत्ति आरपी गौतम ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने की घटना को अनुचित बताया। उन्होंने इस मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों के साथ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने की अपील प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिलेंगे। बैठक में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राजमणि पटेल, संजय सिंह पगार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अपना दल (एस) भाजपा के साथ लड़ेगा चुनाव:प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने की घोषणा, संगठन को मजबूत करने पर फोकस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












