महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा बुधवार सुबह करीब 9 बजे साइकिल और स्कूल बैग लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पहले स्कूल जाकर जानकारी ली, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर गुरुवार को परिजन पनियरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पनियरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है और संभावित स्थानों पर जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से भी उसकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पनियरा से नाबालिग छात्रा लापता:परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया, केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












