
फ़िरोज़ाबाद , एआरटीओ राजेश राजपूत के निर्देशन में सुबह से ही कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर स्कूलों के द्वारा निजी वाहनों में बच्चो को ले जाते समय अभियान चलाकर चैक किया और फिटनेस आदि न पाये जाने पर दिये सख्त कार्यवाही के निर्देश
एआरटीओ राजेश राजपूत ने सोमवार की सुबह जलेसर रोड पर विभव नगर के समीप अपनी टीम के साथ स्कूलों में लगे वाहनों को रोक -रोक कर चैक किया।इस दौरान उनकी टीम ने वाहनों के कागजो को चैक कर उनके फिटनैस व अन्य जानकारियां हासिल की।और गलत पाये जाने पर उन वाहनों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये गये। चैकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ राजेश राजपूत ने सभी अभिभावकों से अनुरोध कर कहा है, कि अपने बच्चो को सुरक्षित वाहनों के द्वारा ही स्कूल भेजें, इसके अलावा उन वाहनों में लगे सीएनजी व एलपीजी सिलेण्डरों पर बैठाकर बिल्कुल नही भेजे।
उन्होंने वाहन चालकों को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बच्चो को सुरक्षित स्कूल तक लाने -ले जाने की जिम्मेदारी तुम्हारी है। और चैकिंग के समय किसी भी तरह की कमी पायी गयी, तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।












