एक 4 वर्षीय बालक *शिवांश पाठक पुत्र राधा रमन पाठक निवासी महंगीलाल पुरवा, पोस्ट बालापुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच* विद्यालय *सनशाइन* में पढ़ने आया था। विद्यालय की छुट्टी के उपरांत बालक घर जाने वाले वाहन में न बैठकर खेलते-कूदते हुए भटक गया।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही *थाना इकौना पुलिस* द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उपनिरीक्षक *विशाल यादव*, उपनिरीक्षक *रामदुलारे यादव* तथा पुलिस टीम द्वारा विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की गई।
अथक प्रयासों के उपरांत कुछ ही समय पश्चात बालक *शिवांश पाठक* तहसील इकौना के पास भटकता हुआ सकुशल मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों को सूचित किया गया।
तत्पश्चात बालक को उसके पिता *राधा रमन पाठक* एवं माता *मानसी पाठक* निवासी उपरोक्त को घटना की सूचना के लगभग *आधा घंटे के भीतर* सकुशल सुपुर्द किया गया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा *थाना इकौना पुलिस* की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 विशाल यादव
2. उ0नि0 रामदुलार यादव
3. का0 शेषराम वर्मा












