HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना को0 भिनगा की तत्पर कार्यवाही से UPI ठगी के...

साइबर सेल थाना को0 भिनगा की तत्पर कार्यवाही से UPI ठगी के 5880/- रुपये पीड़ित को कराए गए वापस*

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चंद्र उत्तम* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम *श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 भिनगा *श्री राज प्रकाश सिंह* एवं प्रभारी साइबर उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार यादव मय साइबर सेल टीम के सराहनीय प्रयासों से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को आंशिक धनराशि वापस कराई गई।

 

शिकायतकर्ता *अतुल अग्रवाल पुत्र श्यामलाल अग्रवाल निवासी लालपुरमाहरी, भिनगा जनपद श्रावस्ती* द्वारा दिनांक 24.02.2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें अज्ञात फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से कुल *13202/- रुपये* की ठगी की गई थी।

 

उक्त प्रकरण में साइबर सेल थाना को0 भिनगा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल *5880/- रुपये* की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्र0नि0 राज प्रकाश सिंह जनपद श्रावस्ती

2. उ0नि0 मनोज यादव थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती

3. का0 अमरजीत शर्मा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती

4. का0 प्रमोद कुमार थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती

5. का0 अवधेश कुमार थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments