HomeHealth & Fitness15,999 रुपये में नया 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, Oneplus Nord CE6 सीरीज की...

15,999 रुपये में नया 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, Oneplus Nord CE6 सीरीज की डेट भी आई

नई दिल्ली। Gadgets News Latest In Hindi: टेक्‍नो ने भारत में नया स्‍मार्टफोन TECNO POP X 5G लॉन्‍च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। 7 मई को वनप्‍लस के नए स्‍मार्टफोन Oneplus Nord CE6 और Oneplus Nord CE6 लाइट लॉन्‍च किए जाएंगे। पोको के नए बजट स्‍मार्टफोन पोको C81 और C81X भारत में 23 अप्रैल को पेश होंगे। वहीं, आसुस ने अपना ‘ड्रॉप जोन’ (Drop Zone) इन‍िश‍िएट‍िव देश के और 22 ‘आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स’ में शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने लैपटॉप को सर्विस के लिए सीधे रिटेल स्टोर्स पर जमा कर सकते हैं।

TECNO POP X 5G भारत में लॉन्‍च
टेक्‍नो ने भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन, TECNO POP X 5G लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.78 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। मीड‍ियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट से पावर्ड इस स्‍मार्टफोन में 4 और 6 जीबी रैम ऑप्‍शन हैं। 128 जीबी स्‍टोरेज है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। 3.5mm का ऑड‍ियाे जैक है। 6500mAh की बैटरी है जो 45W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 15,999 रुपये और 6GB+128GB मॉडल के लिए 17,999 रुपये है। 24 अप्रैल से इसे एमेजॉन से लिया जा सकेगा।

7 मई को आएंगे Nord CE 6 स्‍मार्टफोन
Oneplus Nord CE6 सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स भारत में 7 मई को लॉन्‍च किए जाएंगे। कंपनी Nord CE6 और Nord CE6 Lite को लॉन्‍च करेगी। Nord CE6 को तीन कलर्स- फ्रेश ब्‍लू, लूनार पर्ल और पिच ब्‍लैक में लाया जाने वाला है। Nord CE6 में स्‍नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट होगा। इसमें 8000mAh बैटरी को 80W सुपरवूक चार्जिंग के साथ दिया जा सकता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा, जो 144 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।दूसरी ओर, OnePlus Nord CE6 Lite में मीड‍ियाटेक डाइमेंस‍िटी 7400 चिपसेट, 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले और 7 हजार एमएएच बैटरी दी जाएगी।

POCO लॉन्‍च करेगा बजट स्‍मार्टफोन
पोको के बजट स्‍मार्टफोन C81 और C81X भारत में 23 अप्रैल को लॉन्‍च किए जाएंगे। ये 4जी स्‍मार्टफोन हैं। रिपोर्टों के अनुसार, POCO C81 में 6300mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 13MP का कैमरा, एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इसमें UNISOC T7250 चि‍पसेट होगा। वहीं, POCO C81X में 5200mAh बैटरी दी जाएगी। दोनों ही फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्‍ध होंगे।

आसुस ड्रॉप जोन सुविधा 22 स्‍टोर्स में बढ़ी
आसुस ने अपना ‘ड्रॉप जोन’ (Drop Zone) इन‍िश‍िएट‍िव को देश के और 22 ‘आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स’ में शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने लैपटॉप को सर्विस के लिए सीधे रिटेल स्टोर्स पर जमा कर सकते हैं। रिटेल स्टोर्स और सर्विस सेंटर्स म‍िलकर इन डिवाइसों की मरम्मत करते हैं और ठीक होने के बाद ग्राहक उसी स्टोर से अपना लैपटॉप वापस ले सकते हैं। यह सुविधा अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में उपलब्ध होगी। इसमें बड़े महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों के बाजारों को भी शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments